Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: हैरान कर देने वाला मामला आया सामने, मोबाइल नहीं मिला तो पेड़ पर चढ़ गई लड़की

    June 1, 2026

    CG: विधवा महिला से दरिंदगी, दो देवरों ने भाभी के साथ किया ऐसा कांड कि सुनकर दहल जाएंगे आप

    June 1, 2026

    सीवरेज की सफाई के दौरान दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत, कई की हालत नाजुक

    June 1, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » ब्वॉयफ्रेंड की चाहत में युवती बनी हत्यारी, पड़ोसी का कत्ल कर पिता-भाइयों को फंसाने की साजिश
    उत्तरप्रदेश

    ब्वॉयफ्रेंड की चाहत में युवती बनी हत्यारी, पड़ोसी का कत्ल कर पिता-भाइयों को फंसाने की साजिश

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुरादाबाद:- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पड़ोसी युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद युवती ने सारा आरोप अपने पिता और भाइयों पर डाल दिया, ताकि वे जेल चले जाएं और उसके प्यार की राह आसान हो जाए। लेकिन पुलिस जांच ने पूरे षड्यंत्र की पोल खोल दी।

    बता दें कि यह मामला गुरैठा गांव का है। यहां रहने वाली युवती स्वाति का प्रेम प्रसंग मनोज नाम के युवक से चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन स्वाति के पिता और भाई इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसी वजह से स्वाति ने उन्हें रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। योजना के तहत स्वाति ने प्रेमी मनोज और उसके भाई मंजीत के साथ मिलकर अपने पड़ोसी योगेश (पेंटर) की हत्या कर दी।

    हत्या के बाद आरोपियों ने योगेश के मोबाइल से ही 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और झूठा आरोप लगाया कि योगेश की पिटाई स्वाति के पिता और भाइयों ने की, जिससे उसकी मौत हो गई। शुरुआत में पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड्स और शिकायत के आधार पर पिता और भाइयों पर शक किया। लेकिन जांच में जब कॉल की आवाज़ और योगेश की वॉइस का मिलान नहीं हुआ, तो संदेह गहराने लगा। एसएसपी मुरादाबाद ने लखनऊ स्थित डॉयल-112 मुख्यालय से तकनीकी रिकॉर्ड मंगवाए और वॉइस सैंपल टेस्ट कराए।

    इसके बाद सच सामने आ गया। जांच में खुलासा हुआ कि हत्या की मास्टरमाइंड खुद स्वाति थी। उसने अपने प्रेमी मनोज और उसके भाई मंजीत के साथ मिलकर पड़ोसी योगेश का कत्ल कराया ताकि अपने पिता और भाइयों को फंसा सके। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    Post Views: 385
    Arrested Boyfriend breaking news Crime Crime news Giraftar Hatya Hindi Khabar Hindi News Katl Lakhnaow Latest Khabar Latest news Muradabad murder Police Prem prasang Sajis Today crime news Today khabar Today news Uttarpradesh दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: हैरान कर देने वाला मामला आया सामने, मोबाइल नहीं मिला तो पेड़ पर चढ़ गई लड़की

    June 1, 2026

    CG: विधवा महिला से दरिंदगी, दो देवरों ने भाभी के साथ किया ऐसा कांड कि सुनकर दहल जाएंगे आप

    June 1, 2026

    सीवरेज की सफाई के दौरान दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत, कई की हालत नाजुक

    June 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Korba

    CG: हैरान कर देने वाला मामला आया सामने, मोबाइल नहीं मिला तो पेड़ पर चढ़ गई लड़की

    By DabangJune 1, 20260

    कोरबा:- कोरबा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नया मोबाइल फोन…

    CG: विधवा महिला से दरिंदगी, दो देवरों ने भाभी के साथ किया ऐसा कांड कि सुनकर दहल जाएंगे आप

    June 1, 2026

    सीवरेज की सफाई के दौरान दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत, कई की हालत नाजुक

    June 1, 2026

    CG: व्यापारी ने फोटो खींचने पर युवक को चप्पलों से पीटा, दी जान से मारने की धमकी

    June 1, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.