Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एक ही युवक को सांप ने कई बार डसा, फिर भी कैसे बच गई जान, पढ़िए रहस्य से भरी ये खबर

    July 5, 2026

    CG: नशे में धुत पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

    July 5, 2026

    भाई कहकर जिस पर किया भरोसा, उसी ने किया ऐसा कांड…, जानकर चौक जाएंगे आप, ऐसे बुझाता रहा अपनी हवस

    July 5, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, July 5
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » बेटी के लिए दूल्हा खोजने निकली माँ ने खुद ही रचा ली दामाद से शादी, और फिर जो हुआ सुनकर रह जाएगे दंग
    उत्तरप्रदेश

    बेटी के लिए दूल्हा खोजने निकली माँ ने खुद ही रचा ली दामाद से शादी, और फिर जो हुआ सुनकर रह जाएगे दंग

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेटी के लिए दूल्हा खोजने निकली माँ ने खुद ही रचा ली दामाद से शादी, और फिर जो हुआ सुनकर रह जाएगे दंग

    उत्तर प्रदेश:- अलीगढ़ के बाद अब शाहजहांपुर से एक और अजब-गजब प्रेम कहानी सामने आई है जिसने सबको चौंका दिया है। यहाँ एक 45 वर्षीय विधवा महिला अपनी बेटी के लिए दूल्हा खोजने निकली थी लेकिन खुद ही दामाद के प्रेम में पड़कर उससे विवाह कर लिया। इस अनोखी शादी में सबसे खास बात यह रही कि बेटी ने ही अपनी माँ का पूरा साथ दिया और उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएँ भी दीं। शादी की खबर जब गाँव पहुँची तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और यह प्रेम प्रसंग अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

    कैसे शुरू हुई ये प्रेम कहानी

    यह मामला बंडा के देवकली अंतर्गत रंमस्तपुर क्षेत्र का है। महिला के पति का निधन तीन साल पहले हो चुका था और तब से वह अपनी बेटी के साथ अकेली रह रही थीं। बेटी अब विवाह योग्य हो चुकी थी ऐसे में महिला उसके लिए योग्य वर की तलाश में थी। कई जगहों पर रिश्ते देखे गए लेकिन बात नहीं बनी।

    इसी सिलसिले में महिला शाहजहांपुर के निकट एक गाँव में रिश्ते के लिए गई थीं जहाँ एक युवक उन्हें अपनी बेटी के लिए उपयुक्त लगा। उन्होंने उस युवक से बेटी का रिश्ता तय कर दिया। इसके बाद महिला ने युवक का मोबाइल नंबर ले लिया और दोनों में फोन पर संपर्क शुरू हो गया। धीरे-धीरे यह संपर्क दोस्ती में और फिर गहरे प्रेम में बदल गया।

    बेटी ने दिया माँ का साथ, मंदिर में हुई शादी

    इस दौरान महिला खुद ही युवक से विवाह की बात करने लगी। हैरत की बात यह रही कि युवक ने भी बिना किसी हिचक के विवाह के लिए हाँ कर दी। जब महिला ने अपनी बेटी को पूरी सच्चाई बताई तो बेटी ने अपनी माँ की भावनाओं को समझते हुए उसका साथ देने का फैसला लिया। उसने खुद अपनी माँ को इस रिश्ते और विवाह के लिए प्रेरित किया। इसके बाद चार दिन पहले दोनों ने शाहजहांपुर के एक मंदिर में वरमाला डालकर विवाह कर लिया।

    गाँव में मचा हड़कंप, समाज में बहस तेज

    शादी के बाद जब यह नया जोड़ा गाँव पहुँचा तो ग्रामीण भी हैरान रह गए। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि शादी के लिए निकली महिला खुद ही दुल्हन बनकर लौटेगी। हालाँकि कुछ लोगों ने इस रिश्ते को समाज की मान्यताओं से इतर बताया और इसे लेकर आपत्ति जताई। वहीं कई लोग इसे महिला की हिम्मत और एक साहसिक निर्णय बता रहे हैं जिसने समाज की पुरानी सोच को चुनौती दी है। यह प्रेम कहानी अब पूरे शाहजहांपुर और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

    Post Views: 530
    A mother who went out to find a groom for her daughter got married to her son-in-law herself Aligadh and you will be shocked Banda breaking news Devkali Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Love Story Police Ranmstpur Samaj Shahjahapur to hear what happened next Today khabar Uttarpradesh दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    एक ही युवक को सांप ने कई बार डसा, फिर भी कैसे बच गई जान, पढ़िए रहस्य से भरी ये खबर

    July 5, 2026

    CG: नशे में धुत पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

    July 5, 2026

    भाई कहकर जिस पर किया भरोसा, उसी ने किया ऐसा कांड…, जानकर चौक जाएंगे आप, ऐसे बुझाता रहा अपनी हवस

    July 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    मध्यप्रदेश

    एक ही युवक को सांप ने कई बार डसा, फिर भी कैसे बच गई जान, पढ़िए रहस्य से भरी ये खबर

    By DabangJuly 5, 20260

    सागर :- सागर जिले के बंडा क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

    CG: नशे में धुत पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

    July 5, 2026

    भाई कहकर जिस पर किया भरोसा, उसी ने किया ऐसा कांड…, जानकर चौक जाएंगे आप, ऐसे बुझाता रहा अपनी हवस

    July 5, 2026

    CG: रेलवे स्टेशन बना ‘वॉटरफॉल प्वाइंट’, शेड से फूटा झरना, भीगे यात्री

    July 5, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.