बिलासपुर। जिले के महाराणा प्रताप चौक में एक युवती ने सड़क में अपने बॉय फ्रेंड जमकर पिटाई कर दी। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक 4 बच्चों का पिता है, लेकिन लड़की से अपने शादी की बात छिपाकर प्रेम-प्रसंग कर रहा था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के का है।
जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार की शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता ने बताया कि उसका अफेयर तखतपुर क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ चल रहा था। उसने खुद को अविवाहित बता कर शादी करने का वादा किया था। इस दौरान उसने युवती से फिजिकल रिलेशन भी बनाए। जब युवती को अपने बॉय फ्रेंड की सच्चाई का पता चला तो बवाल हो गया। युवती ने बीच सड़क ट्रैफिक पुलिस के सामने युवक की पिटाई करने लगी।
30 हजार रुपए वापस नहीं करने पर पिटाई
युवक की सच्चाई सामने आने के बाद युवती अपने बॉय फ्रेंड से 30 हजार रुपए मांगने गई थी। इस दौरान उसके साथ एक युवक भी था। प्रेमी ने पैसे नहीं दिए और भागने लगा, जिसे दौड़ाकर दोनों ने उसे पकड़ लिया।
TI बोले किसी ने नहीं कराई FIR
सिविल लाइन टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि पुलिस की टीम युवक और युवती दोनों को थाने लेकर आई थी। थाने में युवक ने युवती को 30 हजार रुपए लौटा दिए। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने शांति भंग करने पर उनके खिलाफ भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जरूर की है।

