बगदाद :- देश के सियासी गलियारों में भ्रष्टाचार के मामले को लेकर पारा गरमाया हुआ है। मामले को लेकर विपक्ष के नेता लगातार सरकार पर हमलावर हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर एक महिला सांसद की तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उनके घर से करीब 490 करोड़ रुपए नगद और 27 किलोग्राम शुद्ध सोना जब्त किया गया है। हैरानी की बात तो ये है कि वायरल हुई तस्वीर में सोने की ब्रा और पैंटी भी दिखाई दे रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि छापेमार कार्रवाई के दौरान ये भी बरामद किया गया है।
27 किलो सोनो बरामद
मिली जानकारी के अनुसार इराक सरकार मनी लॉड्रिंग और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत सरकार की भ्रष्टाचार कई सांसदों और नामी अधिकारियों के घर पर भ्रष्टाचार विरोधी दस्ते ने दबिश दी है। इस दौरान भ्रष्टाचार विरोधी दस्ते ने 47 सदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जिन अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें सांसद हिंद अल-अब्बासी भी शामिल है। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा सोना और कैश हिंद अल-अब्बासी के आवास से ही बरामद किया गया है। वहीं, इस दौरान उनके आवास से सोने की ब्रा और पैंटी भी जब्त किया गया है। हालांकि कई फैक्ट चेकर्स और सूत्रों का कहना है कि यह हिस्सा पूरी तरह वेरिफाइड नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स इसे लग्जरी गोल्ड आइटम्स के रूप में बता रही हैं जबकि कुछ इसे अतिरंजित बता रहे हैं।
सोने की ब्रा और पैंटी जब्त
बता दें कि यह कार्रवाई सिर्फ एक सांसद तक सीमित नहीं है। सांसद आलिया नासिफ के घर से भी 20 अरब इराकी दीनार (करीब 15.5 मिलियन डॉलर) और सोना बरामद हुआ है। आलिया और उनके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। इराक के प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति की बात कही है। सरकार का कहना है कि देश को नई शुरुआत की जरूरत है और भ्रष्ट तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। काउंटर टेररिज्म यूनिट्स ने ग्रीन जोन समेत कई जगहों पर छापेमारी की। तस्वीरें वायरल होते ही लोग कमेंट्स में हैरानी जता रहे हैं। कुछ लिख रहे हैं “भ्रष्टाचार की हद पार कर दी”, तो कुछ कह रहे हैं “सोने की ब्रा-पैंटी का क्या मतलब है?”। हालांकि कुछ यूजर्स इसे फेक न्यूज भी बता रहे हैं।

