लखनऊ:- सोशल मीडिया पर एक युवक-युवती का होटल के कमरे से वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि दोनों रंगरलियां मनाते रंगे हाथों दबोचा है। बताया जा रहा है कि दोनों सरकारी कर्मचारी हैं और लंबे समय से एक दूसरे के संपर्क में थे। दोनों को महिला के पति ने दबोचा है। फिलहाल दोनों के वायरल वीडियो की चर्चा पूरे इलाके में है।
वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर है और महिला कंप्यूटर ऑपरेटर है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से साइट का निरीक्षण करने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ गुलछर्रे उड़ाते हुए पकड़ी गई है।

