बुलंदशहर:- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। क्रिकेट खेलते वक्त एक मासूम बच्चा ऐसा हादसे का शिकार हुआ कि मौके पर मौजूद लोगों की चीख निकल गई।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में 13 वर्षीय ऋषभ अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। खेल के दौरान गेंद पास के एक खाली प्लॉट में चली गई। जब वह गेंद लेने के लिए दीवार पर चढ़ा, तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे लगे लोहे के सरिए पर जा गिरा। सरिया उसके गले को चीरते हुए आर-पार निकल गई।
घटना के बाद बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थिति इतनी गंभीर थी कि सरिया को निकालना संभव नहीं हो पाया, जिसके बाद लोगों ने आरी से सरिया को काटकर बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

