ओडिशा:- जगतसिंहपुर के एसपी अंकित कुमार वर्मा ने बेहद ही चौंकाने वाले वारदात का खुलासा किया है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर बसाने के सपने लेकर निकली थी, लेकिन भरोसे का कत्ल करते हुए उसके साथी ने मंदिर ले जाने के बजाय एक सुनसान इलाके में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे रहमा बस स्टैंड पर लावारिस छोड़ दिया.
तो वहीं, बेसहारा युवत को लगा कि शायद कोई फरिश्ता उसकी मदद करेगा, जब झारखंड के एक व्यक्ति ने उसे मोटरसाइकिल पर लिफ्ट दी, तो वह उसे अपने कमरे में ले गया और वहां जाकर दोबारा उसके साथ दरिंदगी की कोशिश की. पुलिस ने आगे बताते हुए कहा कि पहचान मिटाने के लिए उसे छत से नीचे फेंक दिया और अगले दिन पुलिस ने युवती को शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.
फिलहाल इस झकझोर देने वाली घटना के बाद से प्रदेशभर में सियासत गरमा गई है. जहां, इस घटना को लेकर विपक्षी नेता नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि क्या राज्य में कानून का राज खत्म हो चुका है? उन्होंने अंगुल, संबलपुर और पारादीप की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि अपराधी बेलगाम हो चुके हैं और महिलाएं दिन के उजाले में भी सुरक्षित नहीं हैं.

