Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: रिसोर्ट के स्वीमिंग पुल में नहा रहे नाबालिग की मौत, मचा हड़कंप

    May 9, 2026

    CG: पति पत्नी और वो: मनेंद्रगढ़ में शादी वाले घर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 2 दिन बाद दुल्हन के ससुराल पहुंचा कथित प्रेमी

    May 9, 2026

    CG: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे का वीडियो आया सामने

    May 9, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 10
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » लव जिहाद का मामला…यश बनकर यासिन ने किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन न करने पर दीवार में मारा सिर
    मध्यप्रदेश

    लव जिहाद का मामला…यश बनकर यासिन ने किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन न करने पर दीवार में मारा सिर

    DabangBy DabangFebruary 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर:- हीरानगर में दुष्कर्म, लव जिहाद और मारपीट का मामला सामने आया है। हिंदू संगठन की मदद से एक मुस्लिम युवक की गिरफ्तारी हुई है। सिटी वैन चलाने वाले मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर दोस्ती की और फिर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपित द्वारा मुसलमान बनाने का दबाव बनाया गया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। टीआई सुशील पटेल के अनुसार 31 वर्षीय पीड़िता द्वारा आरोपित यासिन उर्फ यश के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।

    यश चौहान बताकर की दोस्ती और बनाया शारीरिक संबंध

    पीड़िता ने कथनों में बताया वह साल 2020 में पाटनीपुरा स्थित कॉस्मेटिक की दुकान पर नौकरी करती थी। दुकान और घर आने के लिए सिटी वैन का उपयोग करती थी। इसी दौरान आरोपित यासिन से परिचय हुआ था। उसने यश चौहान नाम बताया था। दोनों ने मोबाइल नंबर साझा कर लिए और उनकी दोस्ती हो गई। आरोप है कि एक दिन यासिन मूसाखेड़ी स्थित विराट नगर में एक रूम पर ले गया और शारीरिक संबंध बनाए।

    शादी का झांसा और धर्म की सच्चाई का खुलासा

    गर्भवती होने पर पीड़िता ने यासिन को बताया तो उसने कहा कि मैं शादी करूंगा। वह कन्नौद (देवास) ले गया और शादी की तैयारी कर ली। इस दौरान मुसलमान होने की जानकारी लगी और पीड़िता ने शादी से इनकार कर दिया। उसने बच्चे को मारने की धमकी दी और पीड़िता को विराट नगर में ही रखा। 3 अप्रैल 2021 को पीड़िता ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद भी यासिन मुस्लिम धर्म स्वीकारने का दबाव बनाता रहता था।

    मार्केट और सिर दीवार पर मारकर घायल करने का आरोप

    परेशान होकर पीड़िता पिछले साल अक्टूबर में रघुनंदन कॉलोनी में रहने लगी। वैन चालक ने हिंदू बनकर दोस्ती की, दुष्कर्म किया और मुसलमान बनने का दबाव बनाया। 19 जनवरी को यासिन घर आया और पीड़िता से जबरदस्ती की और मारपीट करने लगा। इस्लाम धर्म न स्वीकारने पर उसने दीवार से सिर मारा और पीड़िता को जख्मी कर दिया। बुधवार को पीड़िता की बहनों ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं से मदद मांगी और आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

    Post Views: 155
    Apradh Apradhi Arrested breaking news Darindgi Duskarm Giraftar Hindi Khabar Hindi News Indore Latest Khabar Latest news Love Jihaad Madhyapradesh Madhyapradesh news MP Police Rape Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: रिसोर्ट के स्वीमिंग पुल में नहा रहे नाबालिग की मौत, मचा हड़कंप

    May 9, 2026

    CG: पति पत्नी और वो: मनेंद्रगढ़ में शादी वाले घर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 2 दिन बाद दुल्हन के ससुराल पहुंचा कथित प्रेमी

    May 9, 2026

    CG: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे का वीडियो आया सामने

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Rajnandgaon

    CG: रिसोर्ट के स्वीमिंग पुल में नहा रहे नाबालिग की मौत, मचा हड़कंप

    By DabangMay 9, 20260

    राजनांदगाव :- जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां सोमनी…

    CG: पति पत्नी और वो: मनेंद्रगढ़ में शादी वाले घर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 2 दिन बाद दुल्हन के ससुराल पहुंचा कथित प्रेमी

    May 9, 2026

    CG: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे का वीडियो आया सामने

    May 9, 2026

    CG: पीएम श्री स्कूल की हेड मास्टर निलंबित, छात्रों को देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काने, धर्मांतरण के लिए बहलाने-फुसलाने की शिकायत

    May 9, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.