ग्रेटर नोएडा:- उत्तरप्रदेश के नोएडा में एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया है, यहां देर रात स्लीपर बस में आग लगने से 9 लोगों की जलकर मौत हो गई। कई यात्री घायल बताए जा रहे है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि हादसा बुधवार रात 12 बजे हुआ। हादसे (Noida Bus Fire) के वक्त बस में 35 यात्री सवार थे। इस घटना के बाद बस में अफरा तफरी और सड़क पर चीख पुकार मच गई।
नोएडा से मथुरा-वृंदावन जा रही थी बस, 35 यात्री थे सवार
मिली जानकारी के अनुसार, 35 यात्रियों को ले जा रही बस ग्रेटर नोएडा से मथुरा-वृंदावन जा रही थी, दयानतपुर गांव के पास बस में आग लग गई। जिस समय ये हादसा हुआ बस में तकरीबन 35 यात्री थे, हादसे में 9 लोगों की जलकर मौत हो गई। कई यात्रियों ने बस की खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन कुछ यात्री आग तेजी से फैलने के कारण अंदर ही फंस गए और जलकर मौत हो गई।
बस जलकर खाक
आगजनी की इस घटना में बस जलकर खाक हो गई। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और राहत बचाव दल की टीम ने सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया, जहां सभी का इलाज जारी है। मृतकों में महिला बुजुर्ग और दिव्यांग बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल बस में आग लगने का कारण अज्ञात है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
एक यात्री ने बताया एक यात्री ने बताया, “…जब मैं सो रहा था, तो किसी ने मुझे जगाकर बताया कि बस में आग लग गई है, और हम सब बाहर निकलने के लिए हड़बड़ी में भागे। वहां से निकलना आसान नहीं था; बहुत ज़्यादा धुआं था। घबराहट के बीच हम किसी तरह बाहर निकल पाए। बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई.

