भिंड:- मेहगांव थाना क्षेत्र में पिपरौली के पास खेत में मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के अनुसार छह माह की गर्भवती प्रेमिका की हत्या उसके प्रेमी ने अपनी दूसरी प्रेमिका और एक साथी के साथ मिलकर की। पहचान छिपाने के लिए पहले गला दबाया गया, फिर फावड़े से चेहरे पर वार कर शव को बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक 3 जून को पिपरौली के बंबे के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान मृतका की पहचान 30 वर्षीय इंद्रवती निवासी प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। एसपी सूरज कुमार वर्मा ने मेहगांव टीआइ और साइबर सेल टीम को हत्या का खुलासा करने के लिए लगाया। आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।

