Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: मादा नीलगाय की हत्या के बाद पकाने की थी तैयारी, 2 गिरफ्तार, 4 फरार

    May 4, 2026

    भतीजे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की काका की हत्या, पहले गला दबाया फिर दो दिन बाद शव खेत में फेंका

    May 4, 2026

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » रायपुर कलेक्टर ने चार आदतन बदमाशों को किया जिला बदर, थाने में इन पर कई अपराधिक मामले है दर्ज
    छत्तीसगढ़

    रायपुर कलेक्टर ने चार आदतन बदमाशों को किया जिला बदर, थाने में इन पर कई अपराधिक मामले है दर्ज

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediAugust 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर l जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश करने के लिए कलेक्टर गौरव सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह की अनुशंसा पर जिले के आदतन अपराधी फरीद खान 30 वर्ष साकीन बंधवापरा थाना पुरानी बस्ती, राजेश्वर उर्फ सोमू निषाद 24 साल साकिन कंडरापारा थाना तिल्दा, शेख सरवर 31 वर्ष चुनाभट्टी थाना गंज और यासीन अली 37 साल साकिन दलदल सिवनी थाना पंडरी को तीन माह के लिए जिला बदर कर दिया है। पुलिस द्वारा दर्जनों अन्य आदतन बदमाशों के ऊपर जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर ऑफिस में भेजा गया है, जो प्रक्रिया में हैं l

    कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की 5 ख के तहत् दाण्डिक प्रकरणों में पारित आदेश दिनांक 29/07/2024 अनुसार यह आदेश दिया है कि 24 घंटे के अन्दर जिला- रायपुर तथा समीपवर्ती राजस्व जिला महासमुंद, धमतरी, दुर्ग, बलौदा बाजार जिले क्षेत्र से तीन माह की अवधि के लिए बाहर चले जाए और जब तक यह आदेश लागू रहेगा, बिना वैधानिक पूर्वानुमति लिए इस जिले एवं उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं करना है।

    इन सभी को इस आदेश का तुरन्त पालन करने और पालन न करने पर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही के आदेश दिए हैं।इन बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई अपराध में चालान और कार्यवाहियां हुई है। फरीद खान के विरुद्ध वर्ष 2013 से लगातार मारपीट, चाकूबाजी, गुंडागर्दी, लूटपाट, जान से मारने की धमकी देने, वसूली, आर्म्स एक्ट एवं अवैध शराब बेचने आदि के कुल उन्नीस अपराध पंजीबद्ध है।

    सोमू निषाद के खिलाफ 2015 से लगातार हत्या, छेड़छाड़, मारपीट, गुंडागर्दी, लूटपाट,जान से मारने की धमकी देने, छेड़छाड़, वसूली, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध घटित कर आमजन को आतंकित करने एवं उनके मध्य भय उत्पन्न करने में संलिप्त है। उसके विरुद्ध कल 12 अपराध और प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां हुई है।

    शेख सरवर के खिलाफ 2009 से लगातार मारपीट, गुंडागर्दी, लूटपाट,जान से मारने की धमकी देने, वसूली जैसे गंभीर अपराध घटित कर आमजन को आतंकित करने एवं उनके मध्य भय उत्पन्न करने में संलिप्त है। उसके विरुद्ध कल 10 अपराध और प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां हुई है।

    यासीन अली के खिलाफ 2010 से लगातार मारपीट, चाकूबाजी, गुंडागर्दी, लूटपाट,जान से मारने की धमकी देने, गांजा बेचना जैसे गंभीर अपराध घटित कर आमजन को आतंकित करने एवं उनके मध्य भय उत्पन्न करने में संलिप्त है। उसके विरुद्ध कल 17 अपराध और प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां हुई है।

    Post Views: 450
    breaking news Cg news chhattisgarh Raipur चार आदतन बदमाश जिला बदर दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: मादा नीलगाय की हत्या के बाद पकाने की थी तैयारी, 2 गिरफ्तार, 4 फरार

    May 4, 2026

    भतीजे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की काका की हत्या, पहले गला दबाया फिर दो दिन बाद शव खेत में फेंका

    May 4, 2026

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Mahasamund

    CG: मादा नीलगाय की हत्या के बाद पकाने की थी तैयारी, 2 गिरफ्तार, 4 फरार

    By DabangMay 4, 20260

    महासमुंद:- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा वन क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने…

    भतीजे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की काका की हत्या, पहले गला दबाया फिर दो दिन बाद शव खेत में फेंका

    May 4, 2026

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026

    Tata ने अपनी Curvv EV के SeriesX वेरिएंट किए लॉन्च, कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू

    May 4, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.