Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026

    Tata ने अपनी Curvv EV के SeriesX वेरिएंट किए लॉन्च, कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू

    May 4, 2026

    CG: फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान बड़ा हादसा, जवान के गर्दन में लगी गोली, हालत गंभीर

    May 4, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG : अनपढ़ ठगों ने आधा दर्जन से ज्यादा पढ़े-लिखे नौकरी पेशा लोगो से की 15 लाख से ज्यादा की ठगी, दोनों ठग गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    CG : अनपढ़ ठगों ने आधा दर्जन से ज्यादा पढ़े-लिखे नौकरी पेशा लोगो से की 15 लाख से ज्यादा की ठगी, दोनों ठग गिरफ्तार

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJuly 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के पलारी में दो अनपढ़ व्यक्तियों ने आधा दर्जन से भी ज्यादा पढ़े-लिखे नौकरी पेशा लोगों को ठगी का शिकार बनाया। आरोपियों ने शेयर बाजार में पैसे दोगुनी करने का झांसा देकर 15 लाख से ज्यादा रुपए की ठगी कर ली। पीड़ितों की शिकायत पर पलारी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    इस पूरे मामले को लेकर पड़ताल करने से चौंकाने वाली बात सामने आई कि, पीड़ितों ने खुद ही ठगों के पास जाकर सारे पैसे दिए। पीड़ितों में से एक ग्राम रोहंशी के बजरंग ध्रुव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि, ग्राम डोंगा कोहरौद जिला जांजगीर के रामकुमार बंजारे उर्फ बुधराम और ग्राम मेकरी के किशोर लहरे ने पैसे को शेयर मार्केट में लगा कर एक सप्ताह के अंदर तीन गुना से दस गुना तक करने का झांसा देकर ठगी कर लिया।

    शेयर मार्केट के नाम पर दी किश्तें

    पीड़ित ने बताया कि, वह अपने गांव में सुअर पालन का व्यवसाय करता है।  दो साल पहले एक परिचीत ने बताया कि, डोंगा कोहरौद का रामकुमार बंजारे शेयर मार्केट में पैसे इंवेस्ट करता है और एक सप्ताह में रकम को तीन गुना से दस गुना तक करता है। यह बात पता चलने पर मैंने भी आरोपी के घर जाकर उससे मुलाकात की। उनकी लच्छेदार बातों में आकर मैंने भी पहले एक लाख रुपए नगद दिया, उसके बाद चार अलग-अलग किश्तों में कुल 7 लाख रूपए दिए।

    पैसे नहीं लौटाने पर हुआ शक

    जब कई दिन बीतने के बाद भी आरोपी ने बढ़ा पैसा और मेरा अपना मूल रकम वापस नहीं किया तो मुझे उस पर शक हुआ। जब भी मैंने उससे अपना पैसा मांगा वह झूठा आश्वासन देकर मुझे बेवकूफ बनाता रहा। पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ा तो कई और ठगी के शिकार लोग भी सामने आए। जिनमें संडी मुडपार के राजेश वर्मा से 50 हजार रुपये, सीतापार के मुकेश वर्मा से 3 लाख रुपये, मंगला पासीद के कपील कैवर्त्य से 2.5 ढाई लाख रुपये और बुधराम पाल से पचास हजार रुपये इस तरह ये सभी लोग शेयर बाजार में पैसा दोगुना करने के लालच में ठगी का शिकार हो गए।

    पीड़ित ठगों तक खुद पहुंचे

    ताज्जुब है कि, पकड़े गए दोनों ठग अनपढ़ हैं, वे कभी स्कूल ही नही गए। जबकि, ठगी के शिकार सभी व्यक्ति पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा हैं और उन्होंने खुद ही ठगों के पास जाकर उन्हें पैसे दिए हैं। आरोपियों ने बताया कि,  वे सभी पैसे जुए में हार चुके हैं अब उनके पास एक भी पैसा नहीं है।

    मंत्री के पास गए तब हुआ खुलासा

    पीड़ित 2 साल पहले हुए ठगी के मामले को लेकर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से शिकायत करने पहुंचे। तब मंत्री टंकराम वर्मा ने बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक को फोन कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर पलारी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    Post Views: 425
    Balodabazar Cg news chhattisgarh Job Jurm Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026

    Tata ने अपनी Curvv EV के SeriesX वेरिएंट किए लॉन्च, कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू

    May 4, 2026

    CG: फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान बड़ा हादसा, जवान के गर्दन में लगी गोली, हालत गंभीर

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    मध्यप्रदेश

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    By DabangMay 4, 20260

    भोपाल:- मध्य प्रदेश सरकार की ‘लाडली लक्ष्मी योजना’ बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और उज्जवल…

    Tata ने अपनी Curvv EV के SeriesX वेरिएंट किए लॉन्च, कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू

    May 4, 2026

    CG: फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान बड़ा हादसा, जवान के गर्दन में लगी गोली, हालत गंभीर

    May 4, 2026

    CG: ठुकरा के मेरा प्यार….: अफसर बनते ही बेवफा हो गया ब्वायफ्रेंड, पढ़ाई के दौरान शादी का वादा कर किया कई बार रेप, फिर नौकरी लगते ही कर दिया इंकार

    May 4, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.