Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धान के कटोरे छत्तीसगढ़ में क्यों बढ़ रहे शुगर मरीज, जानिए लक्षण, कारण और एक्सपर्ट से निवारण

    May 3, 2026

    CG: क्रूरता की हद बोलेरो में ठूंस-ठूंसकर ले जाई जा रहीं 7 गायें पकड़ी गईं, आरोपी फरार

    May 3, 2026

    राजधानी में एसी ब्लास्ट से बिल्डिंग में लगी आग, जिंदा जल गए 9 लोग और कई झुलसे, सुबह-सुबह मची अफरा-तफरी

    May 3, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 3
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG : एक-एक लाख के दो ईनामी सहित सात नक्सली गिरफ्तार, फायरिंग व आईईडी ब्लास्ट जैसी कई घटनाओं में रहे शामिल
    छत्तीसगढ़

    CG : एक-एक लाख के दो ईनामी सहित सात नक्सली गिरफ्तार, फायरिंग व आईईडी ब्लास्ट जैसी कई घटनाओं में रहे शामिल

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीजापुर : पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने, आईईडी लगाने व आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले एक-एक लाख के दो ईनामी सहित सात नक्सलियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। इनके कब्जे से अवैध विस्फोटक सामग्री टंगिया नक्सली प्रचार-प्रसार की सामग्री पंपलेट व बैनर बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नक्सलियों द्वारा तेंदूपत्ता वसूली, लेवी वसूली की ग्रामीणों के साथ अलग-अलग जगहों पर मीटिंग ली जा रही है। सूचना पर भैरमगढ़ थाना से जिला बल व डीआरजी की संयुक्त पार्टी केशकुतुल, तुरेनार की ओर निकली थी।

    संयुक्त पार्टी द्वारा केशामुंडीपारा केशकुतुल, सूराखाड़ा केशकुतुल व तुरेनार से भागते हुए जनताना सरकार अध्यक्ष आरपीसी केशकुतुल एक लाख का ईनामी रामधर वेको (24) निवासी केशामुंडी, एक लाख का ईनामी जनताना सरकार अध्यक्ष आरपीसी फुलादी सोमलू उरसा (35) निवासी तुरेनार, डीएकेएमएस सदस्य आरपीसी केशकुतुल सुखराम कोवासी (30) निवासी सुराखाडा, मिलिशिया सदस्य आरपीसी केशकुतुल साई वेको (31) निवासी सुराखाड़ा केशकुतुल, मिलिशिया सदस्य आरपीसी केशकुतुल लाल सिंह कवासी (25) निवासी सुराखाड़ा केशकुतुल, मिलिशिया सदस्य आरपीसी कोतरापाल रानू लेकाम (25) निवासी स्कूलपारा कोतरापाल थाना जांगला व मिलिशिया सदस्य आरपीसी केशकुतुल सन्ना उरसा (34) निवासी केशकुतुल थाना भैरमगढ़ को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

    पकड़े गये नक्सली भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में 18 अप्रैल 2022 को जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के काम मे लगी जेसीबी वाहन में आगजनी की घटना में, 17 फरवरी 2023 को भैरमगढ़ के ओड़सा पदमपारा डेम के पास वाहन में आगजनी की घटना में, 19 अप्रैल 2024 को लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा में लगी पुलिस पार्टी पर चिहका के पास आईईडी विस्फोट करने की घटना में, 21 अप्रैल 2024 को केशकुतुल के जंगल में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में व 25 अप्रैल 2024 को केशामुंडीपारा केशकुतुल के पास पुलिस पार्टी पर आईईडी विस्फोट करने की घटना में शामिल रहे। इनके कब्जे से अवैध विस्फोटक सामग्री, टंगिया, नक्सली प्रचार प्रसार की सामग्री, पाम्पलेट व बैनर आदि बरामद किया गया है। पकड़े गए नक्सलियों के खिलाफ भैरमगढ़ थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

    Post Views: 370
    Bastar Bijapur Cg news chhattisgarh Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    धान के कटोरे छत्तीसगढ़ में क्यों बढ़ रहे शुगर मरीज, जानिए लक्षण, कारण और एक्सपर्ट से निवारण

    May 3, 2026

    CG: क्रूरता की हद बोलेरो में ठूंस-ठूंसकर ले जाई जा रहीं 7 गायें पकड़ी गईं, आरोपी फरार

    May 3, 2026

    राजधानी में एसी ब्लास्ट से बिल्डिंग में लगी आग, जिंदा जल गए 9 लोग और कई झुलसे, सुबह-सुबह मची अफरा-तफरी

    May 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    धान के कटोरे छत्तीसगढ़ में क्यों बढ़ रहे शुगर मरीज, जानिए लक्षण, कारण और एक्सपर्ट से निवारण

    By DabangMay 3, 20260

    रायपुर: डायबिटीज को लेकर वैश्विक स्तर पर चर्चा चल रही है, यह माना जा रहा…

    CG: क्रूरता की हद बोलेरो में ठूंस-ठूंसकर ले जाई जा रहीं 7 गायें पकड़ी गईं, आरोपी फरार

    May 3, 2026

    राजधानी में एसी ब्लास्ट से बिल्डिंग में लगी आग, जिंदा जल गए 9 लोग और कई झुलसे, सुबह-सुबह मची अफरा-तफरी

    May 3, 2026

    CG: शिक्षकों का तबादला आदेश: शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, व्याख्याता, शिक्षकों का हुआ तबादला, देखिए आदेश

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.