रायपुर : सुकमा में शहीद हुए दो जवानों को मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी है। सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में आज दोपहर नक्सलियों ने IED बलास्ट कर जवानों से भरे ट्रक को उड़ा दिया। इस घटना में 2 कोबरा जवान शहीद हो गये। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल में लिखा है किसुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 2 कोबरा जवानों के निधन की दुःखद खबर आ रही है। उन्होंने आगे लिखा है कि ईश्वर से दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद के खात्मे तक हम चुप नहीं बैठेंगे। सुकमा में जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ मामले में CM विष्णुदेव साय ने मीडिया से कहा कि दो जवान नक्सल मुठभेड़ में शहीद हुए है। नक्सलियों की यह कायराना हरकत है, इसकी हम निंदा करते हैं। जवानों की शहादत को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि अलग अलग जगह मुठभेड़ हो रही है। मजबूती से नक्सलवाद से जवान लड़ रहे हैं। नक्सली अब सिमटते जा रहे हैं। इसलिए ऐसी वारदात को अंजाम दे रहे है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

