कवर्धा : स्कूल में बड़ा हादसा हो गया। घटना में 30 से ज्यादा स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गये। घटना कवर्धा के बहरमुड़ा मीडिल स्कूल की है। कक्षा के दौरान स्कूल की छत भर भराकर गिर गयी। खुशकिस्मति की बात ये रही कि बच्चों को चोट नहीं आयी। जानकारी के मुताबिक कवर्धा के बहरमुड़ा मिडिल स्कूल काफी जर्जर था। जर्जर स्कूल में ही पढ़ाई हो रही थी। आज स्कूल में जब कक्षा का संचालन हो रहा था, तभी छत का बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया। घटना में स्कूली बच्चे व शिक्षक बाल बाल बच गये। हादसे के वक्त 30 स्टूडेंट्स व शिक्षक कक्षा में मौजूद थे। घटना के पूर्व में ग्रामीणों ने जर्जर स्कूल की शिकायत की थी। भवन मरम्मत की भी मांग की गयी थी। लेकिन प्रशासन की तरफ से इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। जिसकी वजह से आज बड़ा हादसा हो गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
