बिलासपुर : स्कूल समय में बच्चों की देख-रेख में लापरवाही के कारण मस्तूरी ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक स्कूल बाजारपारा, दरार्भांठा के सभी तीन शिक्षकं- संतोष भोई, धनेश्वरी प्रधान एवं कंचन नवरंग को निलंबित कर दिया गया है।जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन की कार्रवाई की है। मंगलवार को दोपहर मध्यान्ह भोजन करने के बाद दो बच्चों की स्कूल परिसर के समीप स्थित तालाब में डूबकर मौत हो गई। स्कूल अवधि में शिक्षकों की लापरवाही के कारण बच्चे बाहर निकल गए और ये हादसा हो गया। निलंबित तीनों शिक्षक सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग से हैं। आगामी व्यवस्था तक मिडिल स्कूल के शिक्षकों को प्राथमिक स्कूल में पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीनों निलंबित शिक्षकों को बीईओ कार्यालय मस्तुरी में संलग्न किया गया है। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जायेगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

