रायपुर : हड़ताली कर्मचारियों पर कार्रवाई ना करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिये हैं कि हड़ताल करने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध सख्ती न बरतें। गौरतलब है कि चुनाव के समय कई संगठन अपनी मांगों को लेकर हड़ताली कड़ा रूख अपना रहे हैं। ऐसे में कई विभाग प्रमुख ऐसे कर्मचारियों पर सख्ती की कार्रवाई कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश ने इसे गंभीरता से लिया है और निर्देश दिये हैं कि हड़ताली कर्मचारियों पर कार्रवाई ना की जाये।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

