रायुपर : रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने प्रधान आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है। थाना सरस्वती नगर में पदस्थ प्रधान आरक्षक कुलभूषण सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वर्दी धारण किए हुए शराब का सेवन कर रहे थे। फिर नशे की हालत में एक मंदिर के बाहर अशोभनीय कृत्य करते हुए वीडियो फूटेज में दिखाई पड़ रहा है। कुलभूषण सिंह के इस कृत्य की वजह से पुलिस विभाग की छवि भूमिल हो रही है। इस पर रायपुर एसएसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कुलभूषण सिंह को निलंबित कर दिया है।


