रायपुर : छत्तीसगढ़ में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ रही है। इसी के चलते छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह के आरोप पत्र लीक होने की खबर से राजनीतिक गलियारों में सनसनी फ़ैल गई है। आरोप पत्र लीक होने की खबर के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने इस पर प्रतिक्रिया दी है और साथ ही पत्रकार वार्ता का आयोजन कर आरोप पत्र का जवाब भी दिया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह के आरोप पत्र लीक होने पर कहा कि, अमित शाह के कथित “आरोप पत्र” जारी करने से पहले ही भाजपा का आरोप पत्र हुआ लीक अभी तक मंच पर भी नहीं पहुंचे हैं अमित शाह और सोशल मीडिया में वायरल हुआ “आरोप पत्र” कल से अजय चंद्राकर के समर्थक उनकी फोटो हटाने से नाराज़ थे। सोचो… किसने किया लीक?
Big Breaking: @AmitShah की हुई गजब बेज्जती
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) September 2, 2023
अमित शाह के कथित "आरोप पत्र" जारी करने से पहले ही भाजपा का आरोप पत्र हुआ लीक
– अभी तक मंच पर भी नहीं पहुंचे हैं अमित शाह
– सोशल मीडिया में वायरल हुआ "आरोप पत्र"
– कल से अजय चंद्राकर के समर्थक उनकी फोटो हटाने से थे नाराज़
सोचो… pic.twitter.com/2p6MmuL2to

