रायपुर : टॉपवर्थ ग्रुप के एमडी अभय नरेंद्र लोढ़ा को आज प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मुंबई, पुणे, नागपुर, दुर्ग (छत्तीसगढ़) और दिल्ली में 30 अगस्त को बैंक फ्रॉड मामलें में पीएमएलए 2022 एक्ट के तहत सर्च के बाद की गई है। आरोपी को आज विशेष कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने अभय नरेंद्र लोढ़ा को 10 दिन की ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जारी सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया कि मुंबई, पुणे, नागपुर, दुर्ग और दिल्ली में 12 स्थानों पर 30 अगस्त को तलाशी अभियान चलाई गई थी. तलाशी अभियान के दौरान, अघोषित संपत्तियों और कंपनियों, विदेशी मुद्रा और शेल कंपनियों, विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेजों और मीडिया का विवरण भी बरामद और जब्त किया गया है. मामले में टॉपवर्थ समूह के एमडी अभय नरेंद्र लोढ़ा की संलिप्तता को देखते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है.


