दुर्ग : जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र स्थित एसडीएम एवं तहसीलदार कार्यालय के परिसर में लगे पेड़ में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिसर में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि मृतक सुखीराम यादव अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बागडुमर के वार्ड 13 का पंच है। दरअसल, आज सुबह भिलाई 3 के तहसील परिसर में जब लोगों ने पेड़ पर एक शव को लटके देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी की हत्या है या आत्महत्या। बताया जाता है कि सुखीराम यादव अपने साथी पंच गोवर्धन टंडन के साथ गुरुवार को धारा 40 के तहत एसडीएम कार्यालय में पेशी पर आया था। इसके बाद सभी लौट गए थे।

