सरगुजा : जिले के कुन्नी चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम तिरकेला में खेलते – खेलते एक मासूम बच्ची नहर में गिर गई। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बता दें कि कुमारी आराधना तिर्की 2 वर्ष ग्राम तिरकेला पडरा पारा जो घर के पास ही स्थित नहर पुल के पास खेल रही थी, तभी अचानक नहर में गिर गई। जिससे बच्ची की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। बच्ची के माता-पिता खेत पर रोपा लगाने गये हुये थे तथा मृतिका से दो बडे बच्चे एक 6 साल तथा दूसरा 4 साल घर में सोये हुये थे। शाम को माता-पिता खेत से वापस लौटे तो छोटी बच्ची का खोज करने लगे। तभी देखा की नहर पुल के नीचे गिरकर मृत हालात में बच्ची पड़ी थी। घटना की सूचना परिजनों द्वारा चौकी कुन्नी को दी गई। पुलिस मौका मुआयना करते हुए बच्ची के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

