बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. जहां एक ही परिवार के तीन किशोरियों की अरपा नदी में डूबने से मौत हो गई. जिससे परिवार में मातम पसर गया . घर में रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि, बिलासपुर के सेंदरी इलाके में 3 बहन नदी में नहाने गई थीं. मामला कोनी थाना क्षेत्र का है. जानकरी के मुताबिक, तीनों बहनों का शव बाहर निकाल लिया गया है. तीन बहनों का नाम पूजा पटेल, धनेश्वरी पटेल और रितु पटेल बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक रेत के अवैध उत्खनन के कारण मौत होना बताया जा रहा है. रेत के अवैध उत्खनन के कारण नदी में गड्ढा हो गया था. मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है.

