बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत पवनी में कुंए में एक अधेड़ की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकला। तब उसके पैर में पत्थर बंधा हुआ था। बता दें कि मृतक का नाम टीकाराम साहू है। पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने हमें बताया है कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसके कारण उसने खुद अपने पैर में पत्थर बांधकर कुएं में कूद गया होगा। फिलहाल पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा की टीकाराम की हत्या हुई है या आत्महत्या है।

