रायपुर : जिले के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम चिखली में खेत में काम करते वक्त बड़ा हादसा हो गया है, जहाँ करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरंग थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि मृतक शिव प्रसाद निषाद 32 वर्ष खेत में काम करने गया था। इस दौरान किसी तार के चपेट में आने से उसे करंट लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक के 3 बच्चे है। फ़िलहाल आरंग पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

