दुर्ग : जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम विनायकपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ स्टॉप डेम में डूबने से दो दोस्तों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 6 दोस्त साथ में घूमने गए थे, इस दौरान यह हादसा हुआ। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम के साथ दोनों के बॉडी की तलाश कर रहे है। बता दें कि ग्राम विनायकपुर के स्टॉप डेम में 6 दोस्त यार घूमने गये थे, वहीं चुम्मन ठाकुर और शिवम सोनी दोनों बाइक को धो रहे थे। इस दौरान पैर फिसलने से दोनों डेम में बह गए, हादसे में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम के साथ दोनों के बॉडी की तलाश कर रहे है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

