जगदलपुर : मौसम ख़राब होने से भूस्खलन की नए नए खबर आ रहे है जहां जगदलपुर जिले में लैंडस्लाइड की वजह से केके रेल लाइन पर बड़ा चटान गिर गया है जिससे बड़ी घटना भी हो सकती थी। वही ट्रेनों को वह से आने जाने से रोका गया। रेलवे टीम को सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची और रेल लाइन को क्लीन करने में जुट गई। जानकारी के अनुसार , केके रेल लाइन के अरकू रेल सेक्शन के नजदीक चिमड़ीपल्ली और बोर्रागुहालु रेलवे स्टेशन के बीच शाम करीबन 6:30 बजे की घटना है। जहां लैंडस्लाइड की वजह से रेलवे ट्रैक पर चटान भरभरा कर गिर गया है। और चटान गिरने से ट्रेनों की अवाक जावक ठप हो गई है। रेलवे कर्मचारियों को सुचना मिलते ही एक्सीडेंट रिलीफ ट्रैन मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि मार्ग को साफ करने के लिए 24 घंटे से अधिक समय लग सकता है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

