बिलासपुर : जिले के जुनापारा चौकी क्षेत्र के ग्राम भौराकछार में एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से एक स्कूली छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। छात्र स्कूल जाने बस चढ़ने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था। बता दें कि मृतक लक्ष्य डड़सेना स्वामी आत्मानंद स्कूल लोरमी का छात्र था। वह स्कूल जाने के लिए 10 बजे अपने घर से निकला था। सड़क पार करते समय हाइवा चालक ने तेजी और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बच्चे को अपने चपेट में ले लिया। बच्चा हाईवा के चक्के के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद हाइवा को मौके पर ही रोक लिया गया। भारी वाहनों को दूसरे रास्ते से चलाए जाने की मांग करते हुए दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कोटा-लोरमी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश दी, जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ। मामले में पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

