धमतरी : देर रात नगर पंचायत अध्यक्ष के गाड़ी में पथराव हो गया। ये घटना उस वक्त हुआ जब नगर पंचायत अध्यक्ष क्रिकेट कार्यक्रम से शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने गाड़ी पर हमला कर दिया। हालांकि नगर पंचायत अध्यक्ष सहित कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे है। लेकिन गाड़ी का शीशा टूटने और दरवाजा डैमेज होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक कुरूद नगर पंचायत के अध्यक्ष तपन चंद्राकर भखारा इलाके के हंचलपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर अतिथि शामिल होगे गये थे। जहाँ देर रात वापस लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उनके गाड़ी पर पथराव कर दिया, इस हमले में कार में सवार लोग सुरक्षित बताए जा रहे है। वहीं कार डैमेज होने की बात सामने आ रही है। इधर मामले की सूचना मिली तो भखारा पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

