गरियाबंद : जिले के पांडुका वन परिक्षेत्र के ग्राम बरेठिनकोन्हा में बीती रात एक तेंदुआ ने मासूम बच्ची के गर्दन से पकड़कर उठाकर ले जाने की कोशिश कर रहा था। तभी परिवार द्वारा हल्ला करने पर तेंदुआ ने मासूम बच्ची को छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची वन अमला की टीम ने बच्ची के उपचार के लिए सहायता राशि देकर लोगों को अलर्ट रहने की हिदायत दी है।
बता दें कि बीत रात करीब 2 बजे ग्राम बरेठिनकोन्हा निवासी ईश्वर भुंजिया के 3 वर्ष की बेटी कु. मंजिता को तेंदुआ द्वारा घर से उठाकर ले जाने का कोशिश किया। तभी समय रहते परिवार द्वारा हो हल्ला करने पर छोड़ कर भाग गया घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सहायक परिक्षेत्र अधिकारी पांडुका एवं वन अमला घटना स्थल पर जाकर विभागीय कार्यवाही किये तथा बच्ची के उपचार के लिए तात्कालिक सहायता राशि 500 रूपए दिया।
साथ ही वन परिक्षेत्र पाण्डुका द्वारा ग्रामीणों को सतर्क रहने अंधेरे में बाहर नहीं निकलने बच्चों एवं महिलाओं का विशेष सावधानी रखने तथा घर में पर्याप्त रोशनी व घर के बाहर अलाव जलाने की हिदायत दिया गया। बताया जाता है कि मादा तेंदुआ के दो शावक भी है और मादा तेंदुआ अपने बच्चों के सुरक्षा के लिए काफी आक्रामक हो जाती है। इस समय जब मादा तेंदुआ के बच्चे रहते है तब भरण पोषण के लिए किसी भी जानवर का शिकार करने की हिम्मत करती है और जानवर न मिले तो इंसानी बच्चो को उठा ले जाती है।

