रायपुर : मनिंदर कौर द्विवेदी भारत सरकार में एडिश्नल सेकरेट्री इम्पैनल हो गयी है। केंद्र सरकार ने 1995, 1996, 1997 बैच के IAS अफसरों को एडिश्नल सिकरेट्री इम्पैनल किया है। 1995 बैच की IAS मनिंदर कौर द्विवेदी के अलावे अन्य 5 आईएएस अफसरों को भी एपाइंटमेंट कमेटी आफ कैबिनेट ने एडिश्नल सिकरेट्री के तौर पर इम्पैनल की मंजूरी दी है। मनिंदर कौर पिछले साल ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गयी थी, वो कृषि विभाग में पोस्टेंड हैं।


