रायपुर : बिलासपुर संभाग में शिक्षक प्रमोशन की प्रक्रिया की प्रक्रिया चल रही है। यूडीटी और मीडिल स्कूल हेडमास्टर के प्रमोशन को लेकर गोपनीय चरित्रावली और अचल-चल संपत्ति का विवरण मांगा गया था। संयुक्त संचालक ने अपने आदेश में बिलासपुर, रायगढ़ और मुंगेली जिले के शिक्षकों से 18 अप्रैल तक गोपनीय चरित्रावली और अचल चल संपत्ति का विवरण मांगा गया था। लेकिन, कई शिक्षकों ने इसे बेहद हल्के तरीके से लिया और नियत 18 अप्रैल तक चल अचल संपत्ति का विवरण और गोपनीय चरित्रावली जमा नहीं कराया।
इस लापरवाही पर जेडी बिलासपुर ने सख्ती दिखायी है। जेडी ने सख्त निर्देश जारी करते हुए सभी जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि वैसे संस्था प्रमुख और और संबंधित शिक्षक जिन्होंने नियत तिथि तक गोपनीय चरित्रावली और चल अचल संपत्ति का विवरण जमा नहीं कराया है, उनका अप्रैल माह का वेतन रोका जाये। जेडी ने कहा है कि गोपनीय चरित्रावली और चल अचल संपत्ति का विवरण समय पर जमा नहीं कराये जाने की वजह से प्रमोशन में विलंब हो रहा है।


