रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज कोरोना संक्रमण के कुल 619 नए मामलों की पुष्टि की गई है। राज्य में आज सर्वाधिक 83 केस रायपुर जिले से मिले है। वहीं राज्य में आज कुल 326 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में आज 1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2776 हो चुकी है। आज प्रदेश में 6606 टेस्ट हुए है।
619 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की आज पहचान हुई और 326 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/iwyNWUEVA1
— Health Department CG (@HealthCgGov) April 19, 2023

