बिलासपुर : एक कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे कॉलेज में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि छात्रा कॉलेज की परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ी गई थी। इसके बाद शर्मिंदगी की वजह से उसने मौत को गले लगा लिया।
पूरी घटना बिलासपुर जिला के सकरी थाना क्षेत्र की है। 20 वर्षीय छात्रा मुंगेली जिला के पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गंगद्वारी की रहने वाली है। मृतका का नाम कु.नेहा टण्डन है जो बिलासपुर के शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा कालेज जरहाभाठा में बीएससी सेकण्ड इयार की छात्रा थी। वह यहां अपने भाई बहन के साथ बड़े पापा के घर पर रहती थी। बुधवार को छात्रा की परीक्षा थी।
परीक्षा के दौरान वह नक़ल मारते हुए पकड़ी गई थी जिसके बाद घर आकर वह उड़ान बैठी रही और अचानक बाहर चली गई। जब काफी देर तक वह नहीं लौटी तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन वह कहीं नहीं मिली। दो दिन बाद कुछ लोगों ने एक लड़की की लाश एक पेड़ पर चुनरी से लटकी हुई देखी। शव की शिनाख्त नेहा के रूप की गई। पुलिस ने पूरी जांच पड़ताल के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
