पेंड्रा गौरेला मारवाही : पेंड्रा में बेखौफ बदमाशों ने रिटायर्ड SECL कर्मचारी के बाइक के डिक्की से 1 लाख की उठाईगिरी के वारदात को अंजाम दिया है। ये पुरा मामला मारवाही थाना इलाके के आमाडाड एसबीआई बैंक के बहार का बताया जा रहा है।बताया जा रहा है की उठाईगिरी का ये मामला थाने की कुछ ही दूरी पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक देवरीडाड सड़कटोला निवासी SECLके रिटायर्ड कर्मचारी बिरसाय अपने बेटे के शादी के लिये रकम लेने बेटे के साथ एसबीआई बैंक पहुँचा था। जहाँ से रुपये निकलने के बाद बैंक से बहार आये और 1 लाख रुपये को बाइक के डिक्की में रखकर लॉक कर दिया। जिसके बाद पास बुक में एंट्री करवाने बैंक के अंदर चले गया। जहाँ वापस आकर देखा डिक्की का लॉक टूटा हुआ था। और उसमें रखे रुपये भी गायब थे। इधर पीड़ित के रिपोर्ट पर मारवाही पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं उठाईगिरी करने वाले अज्ञात लोगों की तलाश पुलिस कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
