रायपुर : रायपुरियंस के लिए जरूरी सूचना है. राजधानी में आज शाम कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी. साथ ही शहर के 10 ओवरहेड टैंक से कल शाम भी पानी सप्लाई प्रभावित रहने वाली है. वहीं 28 मार्च यानी कल सुबह आंशिक रूप से पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. बता दें कि, 80 एमएलडी फिल्टर प्लांट के पास क्षतिग्रस्त मेन राइजिंग पाइप लाइन की मरम्मत की वजह से पानी का सप्लाई नहीं किया जा सकेगा. शहर के दर्जनभर से ज्यादा पानी टंकियों से पानी की सप्लाई प्रभावित होगी. डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा पुरानी टंकियों और श्याम नगर की पानी टंकियों से सप्लाई नहीं होगी. जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
