केल्हारी : छग शासन के पूर्व संसदीय सचिव एवं मौजूदा प्रदेश महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा श्रीमति चंपादेवी पावले विगत दो दिनों से अपने निर्वाचन क्षेत्र भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के कुवारपुर मण्डल अंतर्गत रामगढ़,बहरासी,जनकपुर,भगवानपुर, बरेल,केल्हारी, पसौरी में क्षेत्र भ्रमण किए इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए, 21मार्च मंगलवार को पूर्व संसदीय सचिव चम्पादेवी पावले केल्हारी होते हुए बरेल पहुंची, जहां स्थानीय ग्रामीणों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए लोगों की हाल चाल ली।

लोगों ने बताया कि आप के शासनकाल में ही स्वीकृत हुई नहर परियोजना का निर्माण कार्य हुआ है परंतु स्थानीय विधायक के मिलीभगत से उक्त कार्य भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गया है। परिणाम यह है कि क्षेत्रवासियों से उक्त नहर परियोजना से सिंचाई लाभ नही मिल रहा है। जिससे स्थानीय किसानों में भारी आक्रोश है। वहीं इसके अलावा कोई भी कार्य उक्त गांव में नही हुई है पूर्व संसदीय सचिव व पूर्व विधायक चम्पा देवी पावले देर शाम बहरासी होते हुए रामगढ़ पहुंची, जहां गोंड आदिवासी समाज के स्व धनसाय पिता लालमन गोंड का बाईक दुर्घटना से मृत्यु हो जाने पर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाया,

तत्पश्चात् गुडटोला,रामगढ़ पहुंची जहां शिक्षक चंद्रप्रताप के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है, रामगढ़ के शान कहे जाने वाले शिक्षक चंद्रप्रताप सिंह से उनका गहरा लगाव रहा है, भाई की तरह उनका आत्मिक लगाव कभी भी भुलाया नही जा सकेगा। एक दिन बाद 22मार्च बुधवार को पूर्व संसदीय सचिव चम्पादेवी पावले ने हिंदू नववर्ष चैत्र नवरात्रि प्रारम्भ अवसर पर नववर्ष की शुरुवात चांग माता के दर्शन से श्रीगणेश किए उन्होंने हिंदू नववर्ष के प्रथम दिवस के प्रथम आरती में शामिल होने के लिए समय से पूर्व मां चांग माता मंदिर परिसर में पहुंची और मां चांग माता के प्रथम आरती में शामिल होकर भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र सहित समूचा छग प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि लोक कल्याण हेतु पूजा अर्चना कर मां भवानी से प्रार्थना किए,

तत्पश्चात् ठीक 4बजे जनकपुर में हिंदू सनातन धर्म द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में शामिल सनातनियों को हनुमान मंदिर में पहुंचकर टीका चंदन लगाकर सम्मानित किए, वहीं भगवान हनुमान जी के प्रथम आरती में शामिल होकर पुनः प्रदेशवासियों के लोक कल्याणार्थ प्रार्थना किये।बाद रात्रि आठ बजे ग्राम पसौरी पहुंची, जहां रामलीला कार्यक्रम में फीता काटकर शुभारम्भ किये। तत्पश्चात् भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए अपने निवास के लिए वापसी हुई।
