नई दिल्ली : पंजाब पुलिस के तमाम दावों के बीच गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का जेल से एक और इंटरव्यू सामने आया है। बदले हुए हुलिए में वीडियो कॉल कर दिए इंटरव्यू में अब कुख्यात गैंगस्टर ने अभिनेता सलमान खान को मारने की धमकी दी है। कहा- वह जेल में बाहर से फेंके मोबाइल फोन से बात कर रहा है। उसने इंटरव्यू के दौरान कहा कि संयोग से जब मैं आपसे बात कर रहा हूं तो कोई पुलिसवाला आसपास नहीं है। रात का समय है। गैंगस्टर लॉरेंस के इस दुस्साहस ने जेलों की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
