रायपुर : थाना राखी क्षेत्रांतर्गत नवा रायपुर सेक्टर 29 स्थित सूने मकानों में चोरी करने वाले विधि के साथ संघर्षरत 4 बालक एवं चोरी के सामानों को क्रय करने वाले 2 क्रेता सहित आधा दर्जन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. थाना राखी क्षेत्रांतर्गत नवा रायपुर सेक्टर 29 स्थित एक दर्जन से अधिक सूने मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिये है बड़े ही शातिर तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। घटना में संलिप्त चारों विधि के साथ संघर्षरत बालक है. एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा राखी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी/अपचारियों को गिरफ्तार किया गया.
आरोपी अविनाश सिंह एवं हिमायत अली को चोरी की सामान क्रय करने पर धारा 411 भादवि. के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी/अपचारियों के कब्जे से चोरी की मोबाईल फोन, टेबलेट, नल टोटी, शॉवर, चोरी के पैसों से क्रय किया गया मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं आलाजरब जब्त किया गया है. आरोपी अविनाश सिंह के कब्जे से चोरी की अन्य नल टोटी कीमती लगभग 50,000 ₹ जब्त कर आरोपी अविनाश सिंह के विरूद्ध पृथक से धारा 41(1+4)जा.फौ./379 भादवि. के तहत् कार्यवाही भी की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
01. अविनाश सिंह पिता स्व. अवधेश सिंह उम्र 29 साल निवासी शनीचरी बाजार अभनपुर रायपुर।
02. हिमायत अली पिता स्व0 फैयाज अली उम्र 35 साल निवासी खान कबाड़ी दुकान अभनपुर रायपुर।
03. विधि के साथ संघर्षरत 04 बालक।
