रायपुर : राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का एक ताजा मामला सामने आया है। जिसमे लोन देने के नाम पर अहमद अंसारी नाम के शख्स के खाते से 26 लाख रूपए साफ़ हो गए। जानकारी के मुताबिक भिलाई स्टील प्लांट में लायजनिंग का काम करने वाले अहमद अंसारी को सिटी फायनेंस मुंबई से सुजाता जैन नाम की युवती का फोन आता है।
उसने कहा कि हम लोन लेने वालो की मदद करते है इस प्रकार अज्ञात आरोपी ने लोन की प्रक्रिया बताकर अहमद अंसारी से व्हाट्सअप पर बैंक पासबुक , चेकबुक , आधारकार्ड , पैनकार्ड मंगा लिया। जिसके बाद प्रोसेसिंग के नाम पर 4000 रुपये लिया गया। फिर अलग अलग प्रक्रिया बताकर कभी 20 तो कभी 40 हजार जमा कराता रहा इस प्रकार प्रार्थी से कुल 26 लाख 86 हजार रुपये वसूल लिए गए ।
अहमद ने बताया की उसे 17 लाख रुपये लोन की जरुरत थी। मामले की शिकायत प्रार्थी अहमद अंसारी ने तेलीबांधा थाना में दर्ज कराया है तेलीबांधा थाना प्रभारी ने उमेंद टंडन ने बताया की मुंबई से किसी अज्ञात ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी की है। प्रार्थी अहमद अंसारी के शिकायत पर अज्ञात आरोपी के नाम 420 का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीँ जिस नंबर से फोन आया था उसके लोकेशन और अन्य डिटेल भी खंगाली जा रही है.
