गरियाबंद : इस वक्त की गरियाबंद जिले बड़ी खबर सामने आई है. जहां एक फिर से नक्सलियों का कहर देखने को मिला है. मुखबरी के शक में नक्सलियों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया है. मृतक ग्रामीण रामदेव खरीपथरा गांव का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि, शनिवार को नक्सलियों ने रामदेव को गांव से 5 किलोमीटर दूर जंगल में ले गए. जहां माओवादियों रस्सी से गला घोंटकर युवक को मौत के घाट उतार दिया. घटना मलीपदर थाना क्षेत्र का है. जानकारी अनुसार, नक्सलियों ने हत्या करने के बाद रामदेव के शव को गांव के बाहर सड़क पर फेंक दिया. जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. वहीँ उदंती एरिया कमेटी ने पर्चा फेंककर इस वारदात का जिम्मा लिया है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस की दी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
