भिलाई : भिलाई में होली की खुशिया उस वक्त मातम में बदल गयी, जब जवान बेटे ने शराब के लिए पैसा नही मिलने पर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा हैं कि मृतक कुछ दिन पहले ही जेल से छुटकर घर लौटा था। युवक ने अपने पिता से दोस्तो के साथ पार्टी और शराब पीने के लिए 2 हजार रूपये मांगे थे। पिता के इंकार करने के बाद युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया गया। पूरा घटनाक्रम भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक अतुल सोनी आजाद चैक जामुल का रहने वाला था। कुछ दिन पहले ही अतुल सोनी जेल से रिहा होकर घर लौटा था। बताया जा रहा हैं कि आदतन शराबी अतुल ने अपने पिता से शराब के लिए पैसे मांगे थे। लेकिन उसके पिता ने पैसा देने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद बाप-बेटे के बीच काफी विवाद होने के बाद युवक ने घर के कमरे में गम्छा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
