बिलासपुर : उत्तर प्रदेश से चोरी की जाँच कर लौट रहे ओडिशा के बलांगीर जिले के थाना प्रभारी को चलती ट्रेन में चोरो ने शिकार बनाया। चोरो ने थाना प्रभारी के पिस्टल , कारतूस सहित वर्दी भी उड़ा ले गए।
जानकारी के मुताबिक दो पुलिस कर्मी उत्तरप्रदेश से सारनाथ एक्सप्रेस से ओडिशा लौट रहे थे वे चोरी का पता लगाने यूपी गए हुए थे। इसी दौरान सोते समय चोरों ने उनका पिस्टल ,कारतूस और वर्दी पार कर दिया । जिसकी शिकायत पर बिलासपुर GRP ने मामला दर्ज किया है.
दरअसल ओडिशा के बलांगीर जिले के सदर थाना क्षेत्र के ग्राम मुरसीपाथी निवासी शरूबाबू छत्रिया (46) पुलिस विभाग में निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी ड्यूटी संबलपुर थाने में है। वे दो आरक्षक दिलेश्वर प्रधान और मिनकेतन घरुआ के साथ लखीमपुर खीरी गए थे। 28 फरवरी को सारनाथ एक्सप्रेस से वे दोनों लौट रहे थे।
लोड था पिस्टल रात में बैग में रखकर सोये थे टीआई साहब
मिली जनकारी के अनुसार जिस पिस्टल को चोरों ने पार किया है उसमे 9 एमएम पिस्टल 10 रॉउंड लोड था। सुबह जब उठे तो बैग गायब हो चूका था जिसके बाद बिलासपुर में GRP से शिकायत की गयी। घटना के बाद जीआरपी थाना में हड़कंप मच गया है।
