जशपुर : जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में एक साईकिल स्टोर संचालक से दो अज्ञात बदमाशों ने रूपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकले। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपियों की पतसाजी कर रही है, वहीं आसपास के सीसीटीवी फूटेज भी खंगाल रहे है।
बता दें कि पत्थलगांव के छग साईकिल स्टोर संचालक राहुल अग्रवाल बीती रात करीब पौने 10 बजे अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था तभी अंबिकापुर रोड से ब्लैक कलर की गाड़ी में सवार 2 लोग आए और उसे धक्का देकर उसके हाथ में रखे रुपयों का बैग छीनकर जशपुर की ओर भाग गए। उसने बताया कि उसके बैग में गिनती के 4 लाख 80 हजार रुपए थे।
पत्थलगांव थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि प्रार्थी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है, लेकिन अब तक आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं अन्य जगहों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
