बलौदाबाजार:- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में धनतेरस के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जहां हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौत हो गई है। वहीं मां की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
घर से पांच फीट की दूरी पर हाईटेंशन लाइन
जानकारी के मुताबिक, नेहरू चौक में घर के बाहर से हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही है। यह तार घर से महज पांच फीट की दूरी पर है। बताया जा रहा है कि राकेश गुप्ता पहले करंट की चपेट में आए, जिन्हें बचाने के चक्कर में पत्नी वर्षा और बेटा ईशान भी करंट की चपेट में आ गए।
पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर
इस घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

