जशपुर:- छत्तीसगढ़ सरकार के ढाई साल पूर्ण होने पर हरिभूमि-आईएनएच का जिला संवाद कार्यक्रम 28 अक्टूबर को जिले में आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।
हरिभूमि-आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी जिले के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों व सामाजिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ जिले के विकास एवं समस्याओं पर संवाद करेंगे। जिला संवाद कार्यक्रम श्री श्याम पैलेस सन्ना रोड जशपुर में शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा।
प्रशासन व कानून की चुनौतियों पर होगी चर्चा
हरिभूमि-आईएनएच का जिला संवाद कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. लाल उमेद सिंह जिले में प्रशासनिक चुनौतियों और कानून व्यवस्था पर डॉ. हिमांशु द्विवेदी के सवालों का जवाब देंगे।
इनकी रहेगी मौजूदगी
कार्यक्रम में रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जशपुरनगर विधायक रायमुनि भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्णकुमार राय, पूर्व नपा अध्यक्ष जशपुर हिरूराम निकुंज, पूर्व विधायक जशपुर विनय भगत, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव कुनकुरी यूडी मिंज, पूर्व विधायक पत्थलगांव रामपुकार सिंह, वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, राज बैगा एवं श्रद्धा जागरण प्रमुख रोपण राम अगरिया, एनईएस कॉलेज के प्रिसिपल डा. अमरेंद्र सिंह, अधिवक्ता एवं बार एसोसिएशन जशपुरनगर के सचिव सत्यप्रकाश तिवारी मौजूद रहेंगे।

