दुर्ग:- प्राइवेट स्टील प्लांट में हुए हादसे में 42 साल के ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव की मौत हो गई. हादसा 17 अक्टूबर के दिन हुआ, जब ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव प्लांट में ठेकेदारी का काम कर रहे थे. ठेकेदारी के काम के दौरान उनपर पिघलता लोहा जो कि 1500 से 1600 डिग्री सेल्सियल के तामपान पर था, उनपर गलती से गिर गया. बताया गया कि हादसा मशीन का नोजल नीचे आने से हुआ. नोजल नीचे आते ही पिघलता लोहा ठेकेदार पर गिर पड़ा.
पिघलता लोहा ठेकेदार पर गिरा
हादसे में ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव बुरी तरह से झुलस गए. मदद के लिए वो प्लांट के भीतर दौड़े. लेकिन जबतक लोग उनको मदद दे पाते, तबतक वो बेसुध हो चुके ते. आनन फानन में उनको 17 अक्टूबर की रात को ही भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
इलाज के दौरान अस्पताल में मौत
ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव की मौत के बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पीएम रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को अंतिम संंस्कार के लिए सौंप दिया गया. ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव के परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए बिहार लेकर गए हैं. ठेकेदार के साथ काम करने वाले लोगों ने बताया कि संतोष कुमार श्रीवास्तव बिहार के पूर्वी चंपारण के रहने वाले थे. कुछ साल पहले वो काम के सिलसिले में छत्तीसगढ़ पहुंचे थे.
