रायपुर:- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से जिला स्तर पर शुक्रवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया है. बैरन बाजार स्थित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित मेले में बेरोजगार युवा रोजगार की तलाश में पहुंच रहे हैं. रोजगार मेला में 6 कंपनी और फर्म के लगभग 414 अलग-अलग पदों पर योग्यता के अनुसार उन्हें इंटरव्यू के बाद प्राइवेट जॉब मिलेगी
हर महीने होता है रोजगार मेले का आयोजन
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की उपसंचालक पुष्पा चौधरी ने बताया कि जिला स्तर पर हर महीने जिला रोजगार कार्यालय की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है. रोजगार मेला का आयोजन बेरोजगार बच्चों के लिए आयोजित किया जाता है.
नियोजक के रजिस्टर्ड के बाद आयोजन
जिला रोजगार के उप संचालक ने बताया कि नियोजक के रजिस्टर्ड होने के बाद हम देखते हैं कि किसमें वैकेंसी है. उसके बाद हम रोजगार मेला क्रिएट करते हैं. अभी 6 कंपनियों के द्वारा 414 पदों पर नौकरी इंटरव्यू के बाद मिलेगी.
इस तरह के हैं पद
बेरोजगार युवाओं की योग्यता ITI के साथ ही ग्रेजुएट वाले बच्चों के लिए भी है. जिसमें मार्केटिंग और डिप्लोमा कंप्यूटर के पद हैं. इस तरह से 6 कंपनी और फर्म इस रोजगार मेले में उपस्थित हुए हैं. जिसमें सैलरी 11 हजार रुपए से लेकर 25 हजार रुपए तक होगी.
रोजगार मेला के आयोजन के पीछे विभाग का मुख्य उद्देश्य रहता है कि जिन बेरोजगार बच्चों का पंजीयन रोजगार कार्यालय में हुआ है, जिन्हें जॉब नहीं मिल पा रही है. वे प्राइवेट जॉब करके आने वाले दिनों में सरकारी जॉब की तैयारी भी कर सकते हैं.

