रायपुर:- छत्तीसगढ़ में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिल रही है, लेकिन पिछले कई दिनों से अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश के चलते जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। वहीं कल भी राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है, जिससे कई नदी नाले उफान पर है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
14 सितंबर तक बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ गई है। IMD ने 14 सितंबर तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। वहीं, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने 11-12 सितंबर को कई जोलो के लिए ऑरेंज तो कही रेड अलर्ट जारी किया है।
आज कहां-कहां होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक आज छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी रहेगा। आज राजधानी रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

