जांजगीर चांपा :- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में चर्चित कोसा मर्डर केस का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में अमित भंडारी की हत्या के मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपियों ने शव को 24 घंटे से अधिक समय तक घर के पीछे छिपाकर रखा था।पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी बजरंग सिंह ने फावड़ा/रापा से वार कर अमित भंडारी की हत्या करना कबूल किया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।
प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
पुलिस के अनुसार, अमित भंडारी की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद सामने आया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की और अलग-अलग तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों को जोड़कर हत्या की पूरी कड़ी को सामने लाया।हत्या के बाद शव को तत्काल ठिकाने लगाने के बजाय आरोपियों ने उसे 24 घंटे से अधिक समय तक घर के पीछे छिपाकर रखा। बाद में शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई।
भाई-बहन ने शव छिपाने में किया सहयोग
मामले में मुख्य आरोपी बजरंग सिंह के साथ उसकी बहन संतोषी सिंह और भाई पप्पू सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने हत्या के बाद शव को छिपाने और उसे ठिकाने लगाने में सहयोग किया था।पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मामले में उनकी भूमिका की जांच की। पूछताछ के दौरान हत्या से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए।
ट्रैकर डॉग विमला की लीड से लेकर CCTV और CDR तक जांच
हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने पारंपरिक जांच के साथ आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया। बिलासपुर की ट्रैकर डॉग विमला की लीड को जांच में महत्वपूर्ण माना गया।इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों और संदिग्धों की गतिविधियों की पड़ताल के लिए CDR, CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इन सभी साक्ष्यों को आपस में जोड़कर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
पॉलीग्राफ और अन्य टेस्ट के बाद खुला हत्या का राज
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के दौरान पॉलीग्राफ, ब्रेन मैपिंग और नार्को टेस्ट जैसी जांच प्रक्रियाओं का भी सहारा लिया। इसके बाद पुलिस की सख्त पूछताछ में हत्या से जुड़े तथ्यों का खुलासा होने की बात सामने आई है।मुख्य आरोपी बजरंग सिंह ने पुलिस के सामने फावड़ा/रापा से वार कर अमित भंडारी की हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।

